उत्तराखंड में आज के समय में भी बेरोजगारी अपनी चरम अवस्था में विद्यमान है। गांव में बहुत से परिवार आज भी ऐसे है जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल भरा कार्य होता है। अब ऐसी स्थिति में वह रोजगार तो करना चाहते है लेकिन उनको रोजगार नहीं मिल पता है। यहाँ तक की गांव महिलाएं भी परिवार की स्थिति को मध्य नजर रखते हुए काम करना चाहते है। लेकिन इनके समक्ष रोजगार का कोई भी विकल्प उपलब्ध नहीं होता है।
उत्तराखंड क्लब का मुख्या उदेश्य गांव की महिलाओं को सक्षम बना कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। जिसके लिए उत्तराखंड क्लब द्वारा उन्हें बकरी पालन व्यवसाय से जोड़ा जाता है। बकरी पालन व्यवसाय एक ऐसा कार्य है जिसे उत्तराखंड में बिना किसी परेशानियों के शुरू किया जा सकता है। क्यों की उत्तराखंड में बकरी पालन के लिए पर्याप्त जगह एवं चारें की उपलब्धता होती है।
उत्तराखंड क्लब गांव की गरीब महिलाओं को बकरी पालन योजना से जोड़ता है। जिसके लिए गांव की महिलाओं को किसी भी प्रकार की निवेश करने की आवश्यकता नहीं होती है इस रोजगार को शुरू करने के लिए उत्तराखंड क्लब द्वारा महिलाओं को पालन पोषण के लिए बकरिया प्रदान की जाती है। जिनका रख रखाव एवं पालन पोषण का कार्य गांव की गरीब महिलाएं कर सकते है। जिसके बदलें में उत्तराखंड क्लब द्वारा लाभार्थी महिलाओं को विशेष प्रकार के लाभ प्रदान किये जाते है।
बकरी पालन व्यवसाय के लाभ
- गांव के गरीब महिलाओं को इस व्यवसाय से जोड़ा जायेगा।
- बिना किसी निवेश के महिलाएं इस व्यवसाय की शुरू कर सकते है।
- समय समय पर उत्तराखंड क्लब द्वारा पुरुष्कार।
- उत्तराखंड क्लब द्वारा व्यवसाय को बढ़ाने में मदद।