students-bad-habits in hindi

पढ़ाई में ब्यवधान डालती है ये 5 गलत आदतें

जिस प्रकार से सफल होने के लिए सही रणनीति का होना जरुरी है ठीक उसी प्रकार से बिद्यार्थी जीवन में भी सही आदतें का होना बहुत जरुरी हैं। वो कहते है न की अच्छी आदतें ही मनुष्य को सही मार्ग दिखाती हैं।  यही बात बिद्यार्थियों पर भी लागु होती है।  क्यों की उनकी सही आदतें ही उन्हें सफल बनाने के लिए और जिंदगी मैं आगे बढ़ने के लिए राह प्रदान करती है।  उत्तराखंड क्लब के के आज के इस लेख में हम आपको पढ़ाई मैं ब्यवधान डालने वाली प्रमुख आदतों के बारें मैं बताने वाले है।  हो सकते है की ये आदतें आप मैं भी हो और उनकी वजह से आपकी पढ़ाई को नुकशान पहुंच रहा हो तो आप किस तरह से इन आदतों से बच सकते है हम आपको ये भी बताने वाले है तो इस लेख को अंत तक पढ़ना बिलकुल भी न भूलें।

  1. गंदे बच्चों के संपर्क मैं आना
  2. डेली रुटीन सही होना
  3. पढ़ाई के समय फालतु चीजों के बारें में सोचना
  4. टीवी और मोबाइल फ़ोन ज्यादा देर तक चलाना
  5. अपने  मातापिता और अध्यापक की  बात ना मानना

1.- गंदे बच्चों के संपर्क मैं आना जीवन में दोस्तों का होना एक अच्छी बात हैं लेकिन अच्छे दोस्तों का होना उससे भी अच्छी बात हैं।  क्यों की जिन दोस्तों के साथ हम रह रहे होते हैं उनकी संगत का असर पड़ना एक स्वाभाविक बात है.  हिंदी में  आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी।  जैसी संगत वैसी रंगत, मतलब की जिस संगत के साथ आप चल रहे है वैसे ही आपकी रंगत भी होती है।  इसलिए जीवन मैं सही दोस्तों का होना बहुत जरुरी हैं खास तौर पर तब जब आप एक बिद्यार्थी है।  क्यों की बिद्यार्थी जीवन की सही और गलत आदतें ही भविष्य को तैयार करती है। यदि आप एक ऐसे इंसान के संगत में है  जिनकी गलत आदतें हैं तो कही न कही आप के पास भी ये आदतें आने वाली हैं और गलत आदतों से पढ़ाई पर बहुत असर पड़ता हैं।  इसलिए यदि आप एक सही आदतों वाले बच्चें की संगत में  हैं तो ये अच्छी बात है लेकिन आपके दोस्त की आदतें भी गलत हैं तो आप या आपने दोस्त को आदतें सुधारने के लिए बोले या आप आप सही लोगों की संगत में आएं।

2.- डेली रुटीन सही होना बिद्यार्थी जीवन में  डेली रुटीन का होना बहुत जरुरी होता है।  क्यों की कब हमें क्या काम करना है इस इसका बारें में हमें कुछ पता नहीं होता है। जब हमें पढ़ाई करनी चाहियें होती है तब हम कुछ और काम में ब्यस्त रहते है।  कहने से तात्पर्य है की हमें अपने टाइम टेबल के बारें में कुछ पता नहीं होता है। कब हम सो रहे है और कब हम सुबह उठ रहे है समय का कुछ हिसाब नहीं रहता है  जिससे हमारें काम तो आसानी से हो जाते है लेकिन हम लोगों की पढ़ाई अधूरी छूट जाती है।  इसलिए जीवन में टाइम टेबल का होना बहुत जरुरी है।  जिसके चलते हम अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते है |

3.- पढ़ाई के समय फालतु चीजों के बारें में सोचना अक्सर जब कभी भी बच्चें पढ़ाई करने के लिए बैठते है तो पढ़ाई के साथ साथ उनका दिमाक इधर उधर की चीजों की और ज्यादा जाता है।  या तो वो लोग पढ़ाई के समय बीच में मोबाइल चलाने लग जाते है या पढ़ाई के समय में ही उन्हें कोई और काम याद आ जाता है।  जिसे की हम गलत आदत कह सकते है। इससे पढ़ाई पर ध्यान लगना बहुत मुश्किल होता है कई बार तो पढ़ा हुवा भी याद नहीं रहता है।  इसलिए पढ़ाई के समय फालतू चीजों के बारें  में नहीं सोचना चाहियें।  इससे पढ़ाई के साथ साथ समय भी खराब होता है। यदि आपके दिमाक में भी पढ़ाई करते समय इधर उधर की चीजें आती है तो आप हमारें ” पढ़ाई के दौरान फालतू चीजों के बारें मैं सोचने से कैसे बचें ” लेख को भी पढ़ सकते है।

students-bad-habits in hindi

4.- टीवी और मोबाइल फ़ोन ज्यादा देर तक चलाना आज कल के आधुनिक समय में बिद्यार्थियों द्वारा मोबाइल का उपयोग करना कोई गलत बात तो नहीं है लेकिन ज्यादा समय तक फ़ोन और टीवी देखना उनके लिए अच्छा नहीं है।  क्यों की आज देखा जाता है की बच्चें पढ़ाई करने तो बैठ जाते है लेकिन फ़ोन हाथ में होने से वे लोग पढ़ाई नहीं कर पाते है या तो वो मोबाइल में गेम खलने लग जायेंगे या नहीं तो वो सोशल मीडिया का  प्रयोग करने लग जायेंगे जो की बहुत गलत बात है।  कई बच्चें तो पढ़ाई के बहाने अलग कमरें में बैठ कर घंटो भर फ़ोन चलाया करते है।  परिवार वालों को लगता है की बच्चें पढ़ रहें है लेकिन बच्चें तो गेम खेलने में ब्यस्त है। यही गन्दी आदतें है जिनकी वजह से आगे भी उन्हें ठीक से पढ़ाई नहीं कर पते है।

5.- अपने  मातापिता और अध्यापक की  बात ना मानना – हमारें माता पिता और गुरुजन हमारें लिए भगवान के सामान होते है।  उनकी आदर करना और उनके आज्ञाओं का पालन करना हमारा कर्तव्य होता है।  लेकिन जो  बच्चें अपने  माता-पिता की बातों का कहना नहीं मानते हैं अपने गुरुजनों की  बात नहीं मानते है।  ये बात उनकी गलत आदतों में शामिल होती है जिसके वजह से वे लोग माता-पिता और गुरुजन द्वारा बताएं गए समय अनुशार पढ़ाई नहीं कर पाते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *