स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और चारों तरफ देश भक्ति गीतों की गूंज उठने लगी है। वही देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्दर मोदी द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम के 91वें एपिसोड के दौरान सभी देशवासियों से सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा की तस्वीर लगाने का आग्रह किया है है साथ प्रधामंत्री द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव पर हर घर तिरण अभियान शुरू किया है। जाने आखिर क्या है ये हर घर तिरंगा अभियान।
क्या है हर घर तिरंगा अभियान 2022
जैसा की हम सभी लोग जानते हैं की देश के प्रधामंत्री श्री नरेन्दर मोदी जी द्वारा देश को सम्बोधन करने के लिए मन की बात कार्यक्रम रखा जाता है। अपने मन की बात कार्यक्रम के 91वें एपिसोड के दौरान प्रधान मंत्री श्री नरेन्दर मोदी द्वारा जी द्वारा अपने सोशल मीडिया पर तिरंगा का प्रोफाइल फोटो लगाने के सन्दर्भ में वार्ता हुई। प्रधान मंत्री जी का कहना है की हम सभी लोग 75वीं वर्षगांठ और 76 स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले है। स्वतंत्रता दिवस के इस अमृत महोत्सव पर सभी लोग अपने सोशल प्रोफाइल पर तिरंगा का फोटो लगा कर देशभक्ति का प्रदर्शन करें। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत आने वाले 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी लोगों को अपने घर में तिरंगा फहराने की आग्रह किया है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को प्रधान मंत्री श्री नरेन्दर मोदी बहुत ही खास बनाने वाले है। इस लिए हर घर तिरंगा आंदोलन शुरू किया है। जिसमें सभी देशवासी अपना सहयोग दे सकते है। और 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराकर अपने घर को तिरंगे से सजा कर इसक प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते है।
अभियान का नाम | हर घर तिरंगा अभियान 2022 |
शुरुआत की गयी | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | harghartiranga.com |
पंजीकरण तिथि | 22 जुलाई से 05 अगस्त 2022 |
झंडा फहराने की अवधि | 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 |
अमृत महोत्सव मनाया जा रहा | आजादी के 75वां वर्ष पूरा करने पर |
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट 2022
स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। भारत सरकार इस साल सभी भारतवासियों को घर पर तिरंगा फहराने का अवसर प्रदान कर रही है। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा निःशुल्क प्रमाण पत्र दिया जायेगा। यदि आप लोग भी स्वतंत्रता दिवस के इस अमृत अवसर पर देश के इस पहलु में अपना योगदान देना चाहते है तो आप आधिकारिक साइट पर रजिस्ट्रेशन्स करके आजादी के इस अमृत अवसर में अपना योगदान से सकते है।
हर घर तिरंगा कैम्पेन का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा कैम्पेन का उद्देश्य देशवासियों में देश भावना जागृत करके तिरंगे के साथ फॉर्मल रिश्ता बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। जिससे सभी देश वासी तिरंगे की रक्षा करने के साथ साथ उसके महत्व को भी जान सकें। सरकार का मानना है की बिगत वर्षों से स्वतंत्रता दिवस उस हर्ष और उल्लास के साथ नहीं मनाया गया जैसे पहले मनाया जाता था। इस लिए हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से सरकार सभी लोगों को तिरंगे के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम
1. राष्ट्रीय ध्वज खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए।
2. तिरंगा फटा या गन्दा नहीं होना चाहिये।
3. किसी अधिकारी की गाडी पर झंडा गाडी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगाया जा सकता है।